शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती का पिछले दो वर्ष से घर के पीछे ही रहने वाले सोनू शाक्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और सोनू ने युवती के साथ शादी करने का वायदा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब युवती को पता चला कि वह गर्भवती हो गई तो उसने यह सोनू को बताई और शादी के लिए कहा।
युवती के गर्भवती होने की बात सुनकर सोनू ने उससे शादी करने से मना कर दिया जिससे युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्यार में धोखा मिलने के बाद युवती ने पुलिस की शरण ली और बीती रात्रि थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर से युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।