बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टामकी के मुवारिकपुर (हरीपुर) में रहने वाली सेशमबाई आदिवासी पत्नी विजय आदिवासी ने खुद को आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सेशम ने गृहक्लेश के चलते अग्रिस्नान किया है। आए दिन उसका पति के साथ झगड़ा होता रहता था इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।