देवताओं की पूजा कर लौट रहे लोगों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, दर्जनभर से अधिक घायल

Updesh Awasthee
0
पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले छर्च थाना क्षेत्र के पास एक ट्रेक्टर-ट्रॉली पलट गई जिससे इसमें सवार दर्जनभर से अध्ािक लोग घ्ाायल हो गए। घ्ाटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां घ्ाायलों को इलाज के लिए अस्पताल रैफर किया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार लोग एचबाड़ा से देवी-देवताओं को पूजकर आ रहे थे। 
  
पुलिस को सूचना मिली कि रविवार सुबह छर्च थाना क्षेत्र के पास ग्राम पठा में रोड पर एक ट्रेक्टर-ट्रॉली पलट गई है। सूचना मिलते ही छर्च थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घ्ाायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार लोगों ने बताया कि वह देवताओं की पूजा करने के लिए ग्राम एचबाड़ा गए हुए थे और रविवार सुबह लौटकर आ रहे थे तभी ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। 

यह हुए घायल
प्रेमवती पत्नी मनीराम आदिवासी (40) निवासी दौरानी, सनीमा पुत्री सोनू आदिवासी (7), दोजा बाई पत्नी चिरोंजीलाल (50), ज्ञानदे पत्नी ज्ञानी आदिवासी (45), रामकली पत्नी परमू (40), सुशीला पत्नी लखन (40), रघ्ाुवर पुत्र सरवन आदिवासी (25) निवासी कोलारस, रचना पुत्री हुकम आदिवासी (10) निवासी ककरा, मालिक  पुत्र लखन (13) निवासी दौरानी, दानो पत्नी सोनी आदिवासी (25), कुअर पुत्र लखन (13), ध्ांती पत्नी बनवारी (40), छटोबाई पत्नी कमरलाल (50), सपना पत्नी भुंशी (25), सपना पुत्री मंगलिया (18) घ्ाायल हो गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!