महिला पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने काटे हाथ-पैर, हालत गभीर

Updesh Awasthee
0
पोहरी। पोहरी के छर्च थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सलैया में रविवार की रात हमलावरों ने घ्ार के बाहर आंगन में सो रही महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के हाथ-पैर कुल्हाड़ी से काट डाले। जब तक परिजन उसे बचाने आते तब तक हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। महिला पर हमला क्यों किया इसका कारण अभी ज्ञान नहीं हो सका है। घ्ाटना में महिला गंभीर घ्ाायल हो गई जिसे पहले इलाज के लिए पोहरी स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया लेकिन यहां भी महिला की हालत में कोई सुध्ाार नहीं दिखा तो प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

शिवपुरी के पोहरी स्थित ग्राम सलैया में रविवार की देर रात 12 बजे घ्ार के आंगन में महिला सुनीता गुर्जर सो रही थी तभी दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे महिला का एक हाथ और एक पैर काट गया। महिला के चिल्लाने पर परिजन जाग गए और हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हमलावर कौन थे इसका अभी पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि सुनीता गुर्जर पिछले 10 सालों से अपने मायके में ही रह रही थी। सूचना मिलते ही छर्च थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घ्ाटना स्थल का मौका-मुआयना किया। महिला को गंभीर अवस्था में शिवपुरी अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!