अकेली थी जेठ ने बलात्कार कर दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के हुरी गांव में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नि का बलात्कार कर दिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा आरोपी जेठ ने उठा लिया। घटना के सात महीने बाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जेठ रामनिवास उम्र 30 साल पुत्र मानसिंह लोधी निवासी ग्राम हुरी ने घर में अकेली छोटे भाई की 22 वर्षीय पत्नि के साथ बलात्कार कर दिया। घटना 8 अक्टूबर 2017 की है, उस वक्त महिला का पति व अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 

अकेली पाकर आरोपी जेठ ने बतात्कार कर दिया। घर वालों के पीडि़ता ने पूरा बात बताई लेकिन ससुरालियों ने इसकी पुलिस में रिपोर्ट नहीं कराई। इसके बाद पीडि़ता अपने मायके चली आई और माता-पिता को सारी घटना बताई। 

समाज की पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें राजीनामा करने की बात कही। लेकिन मायके पक्ष द्वारा हिम्मत दिलाने पर पीड़िता ने 18 मई को मायापुर थाने आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जेठ रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!