शिवपुरी। एक निजी चैनल पर पर शिवपुरी के विकास के कामो को लेकर दे रहे एक इंटरव्यूह में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा है कि वे किसी काम के नही है,पुराखो के कर्माे का लाभ ले रहे है। भाजपा नेता ने कहा कि उन पर एक कहावत सटीक बैठती है कि गाडी बैल पटेल के ललकारे का काम हमारे प्रधानमंत्री की सडको के पूजन करने के लिए वे क्षेत्र में आते है बाकी कहा रहते है पता नही है। उनकी कोई रूचि विकास में नही है। इसके अतिरिक्त नेता जी ने कहा कि हमारी विधायक और प्रदेश के कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में कई विकास कार्य कराए है। वह जिले में निरतंर प्रवास करती है। शहर की सडको को नया रूप दिया है। पानी के संकट पर काम व्यक्तिगत रूप से किया है। कल यशोधरा जी ने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह जी और ऑफिसर्स के साथ शिवुपरी की पेयजल की समस्या को लेकर मिटिंग की है।
सांसद सिंधिया नही है किसी काम के, पुरखो के कर्माे का लाभ: धैर्यवर्धन शर्मा
5/25/2018
0
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।