अगर दुकान के बाहर रखा सामान तो कर लेंगे जब्त: यातायात प्रभारी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। यातायात विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यातायात प्रभारी अपनी टीम के साथ राजेश्वरी रोड, गुरुद्वारा चौहारा से सावरकर पार्क गए और यहां दुकान के बाहर रखे सामान को दुकानदारों से अुंदर रखने की समझाईश दी गई। 

यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह ने बताया कि यातायात बल के साथ राजेश्वरी रोड गुरुद्वारा चौराहा से सावरकर पार्क रोड से होता हुआ झाँसी तिराह से गुना नाका तक रोड पर हार्डवेयर दुकानदारो द्वारा दुकान के बाहर सरिया रखने एवं सावरकर पार्क के सामने फूल मालाऐ बेचने बाले टीन सैट के बाहर रोड पर रखकर बेचने वाले एवं सभी दुकानदारो द्वारा जो दुकान के बाहर सामान रख कर बेचने वाले दुकानदारो को सामान दुकान के अन्दर रखकर बेचने की समझाइश दी गई व दुकानो के बाहर खडे वाहनो के चालको को सडक के किनारे तरीके से वाहन खडे करने की समझाइश दी गई। 

रोड के किनारे पंजाब नेशनल बैंक एवं आईसीआईसी बैंक के मैनेजरो से ग्राहकों द्वारा रोड पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को अपने स्टाफ द्वारा तरीके से वाहनो को लगवाने की समझाइश दी गई एवं हार्डवेयर दुकानदारों द्वारा रोड पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!