रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर डॉ. केएल राय को करैरा एडवोकेट संघ ने किया सम्मान

NEWS ROOM
0
करैरा। अभिभाषक संघ करैरा द्वारा प्राचीन  गणेश  मंदिर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि रूप में पीसीसी डेलीगेट केशव सिंह तोमर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक डॉ केएल राय महेश श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस राजेन्द्र पिपलोदा सहित अभिभाषक संघ करैरा के अध्यक्ष  महेंद्र सिंह सिकरवार, सहित सभी वरिष्ठ अभिभाषक एवं आमजन जन इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

सर्वप्रथम सभी के द्वारा गणेश भगवान की पूजा अर्चना की गई। तदुपरांत कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया तथा उपस्थित अतिथियों का सम्मान माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत भाषण अभिभाषक संघ करैरा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा दिया गया। अनुसूचित जाति  मोर्चा के प्रदेश संयोजक एवं अभिभाषक संघ करैरा के सदस्य डॉ. केएल राय द्वारा बताया गया कि करैरा अभिभाषक संघ द्वारा जो मुझे प्रेम एवं स्नेह दिया है उसकी बदौलत करैरा विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में पहचान एवं सम्मान मिला है उसके लिए में सभी कांग्रेस जान एवं अभिभाषक संघ का आभारी हूं। साथ ही जो उत्तरदायित्व मुझे आप सभी के द्वारा दिया जाएगा उसका निर्वाह में पूरी ईमानदारी और कठिन मेहनत से करूंगा।

कार्यक्रम में अभिभाषक संघ करैरा के सदस्यों  ने एकराय होकर उपस्थित कांग्रेसजनों के सामने मांग रखी कि यदि डॉ. केएल राय  को करैरा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जाता है तो सभी उनके साथ हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेस जनों, अभिभाषकों, पत्रकार जनों, समाजसेवियों एवं करैरा के वरिष्ठजनों का सम्मान शॉल श्रीफल एवं  माल्यार्पण कर किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्यरूप से अभिभाषक रघुवर दयाल मिश्रा, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, राजीव भार्गव, बृजेश शर्मा, लवकुश चतुर्वेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, किरण प्रकाश सक्सेना, हरिमोहन तिवारी, मुकेश तिवारी,संजय सक्सेना, गिर्राज माहेश्वरी, हर्षवर्धन दुबे, सुनील गौतम, नंदकिशोर लोधी, उत्तम लोधी हरविलाश  कुशवाह, राजीव सेन, मनीष गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव, नवाब सिह बैंसला, दिलीप भार्गव, बलराम यादव सुनील त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, अतुल भार्गव, रूप सिह लोधी, महेंद्र सोनी, कमलकिशोर गुप्ता, सुभीम गौतम राजेन्द्र श्रीवास्तव, अश्विन शर्मा आदि अभिभाषक मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!