कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, दोस्ती का ऑफर नहीं मानने पर . . .

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अछरौनी में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ गांव के ही रहने वाले चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। जब इस बात की जानकारी छात्रा ने पिता को दी तो पिता युवकों के पास गया और विरोध्ा किया तो उसकी भी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम रमपुरा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह ग्राम अछरौनी में कोचिंग पढ़ने जाती है। मंगलवार को शाम के समय जब वह कोचिंग जा रही थी तो उसी गांव के रहने वाले मोनू जाटव, बृजेश लोधी, इंद्रपाल, प्रमोद जाटव ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। युवती के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद युवती घर गई और पिता को मामले की जानकारी दी। जिस पर पिता युवकों के पास गया और विरोध किया तो चारों युवकों ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले की जानकारी खनियांधाना थाने में दी जिस पर पुलिस ने युवती की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!