आधी रात को घर में घुसा पड़ोसी, परिजनों के जागने पर भागा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के खनियांधाना में रहने वाले एक युवक के घर में मंगलवार की आधी रात पड़ोस में ही रहने वाला युवक अपराध करने नियत से घुसा लेकिन परिजनों के जाग जाने पर वह भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। हरगोविंद पुत्र मसन्ती सेन निवासी खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार-मंगलवार की रात जब वह अपने घर में सो रहे थे तभी रात करीब 12 बजे उन्हें कुछ सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। जिससे परिजनों की नींद खुल गई। जब जाकर देखा तो पड़ोस में रहने वाला टिंकू घर में था और अपराध करने की नियत से आया था। जब उसको पकड़ना चाहा तो वह भाग गया। जिसके बाद हरगोविंद थाने गया और मामले में टिंकू के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!