शिवपुरी। शहर के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत देहरदा सड़क पर एक ट्रक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवारों में टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हरीसिंह पुत्र कमलू आदिवासी निवासी पीतमपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा देवीलाल व राकेश आदिवासी के साथ बाइक पर बैठकर पीतमपुरा जा रहे थे तभी देहरदा सड़क गांव के सामने एबी रोड कोलारस पीछे से ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही देवीलाल व राकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरिसिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घ्ाायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।