शिवुपरी। आज शिवपुरी के कार कारोबारियो की कार दुर्घटना में मौत के मुंह में जाने वाले मृतक नमन की शादी डोली से फरवरी माह में हुई थी। वह हनीमून के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। और वह इसके लिए अपने साथ अपने परम मित्रो को भी विदेश जाने को तैयार कर रहा था। इस कारण ही सभी मित्र अपनी फैमिली सहित भोपाल पासपोर्ट के काम से भोपाल गए थे। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मृतक नमन अग्रवाल, घायल चिराग मित्तल और अंकुर सहगल घनिष्ठ मित्र हैं। नाई की बगिया निवासी मृतक नमन अग्रवाल की टेकरी रोड़ पर ब्यूटी कलेक्शन के नाम से कपड़े की दुकान है। जबकि नमन का मित्र चिराग मित्तल की आर्य समाज रोड़ पर ठाकुरजी प्रिटिंग प्रेस के नाम से दुकान है।
तीसरा मित्र अंकुर सहगल नगर पालिका में ठेकेदार है और शहर के प्रसिद्व सहगल टैंट हाउस वालो के परिवार से आता है। बताया जाता है कि तीनों मित्र अंकुर सहगल, नमन अग्रवाल और चिराग मित्तल आर्टिका गाड़ी से भोपाल पासपोर्ट के काम से गए थे। उनके साथ उनकी पत्नियां भी थीं। वहीं अंकुर सहगल के पुत्र और चिराग मित्तल की पुत्री भी साथ गए थे। भोपाल में पासपोर्ट का काम निपटाने के बाद वे सभी 8 लोग गाड़ी से उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए गए। बताया जाता है कि कल रात वह उज्जैन से शिवपुरी के लिए रवाना हुए।
रात्रि करीब 2 से 3 बजे की बीच जैसे ही वह ग्राम बीनागंज के घोड़ापछाड़ पुल पर पहुंचे उसी समय कार चला रहे नमन पुत्र गणेश अग्रवाल उम्र 30 वर्ष निवासी नाई की बगिया को नींद का झोंका आ गया जिस जगह घटना हुई उस जगह मोड़ भी था जो नमन को नहीं दिखा और कार उसी रफ्तार में ब्रेकर पर चढ़ गई।
जिससे कार हवा में उछलकर रैलिंग तोड़ते हुए सडक़ किनारे बने एक मकान में घुस गई। इस घटना में नमन और कार में पीछे बैठी कल्पना पत्नि चिराग मित्तल उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। जबकि कल्पना का पति चिराग और अंकुर सहगलए उनकी पत्नि पलक सहगल, नमन की पत्नि डोली अग्रवाल और दोनों बच्चे लवित व भानी गंभीर रूप से घायल हो गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।