शिवपुरी। शिवपुरी में गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शिरकत करने आई हुई थी। जब वे कार्यक्रम में हिस्सा लेने न्यू ब्लॉक रोड से गुजर रही थी तब उनके काफिले को महिलाओं के एक समूह ने रोक लिया।
पानी की मांग को लेकर यह काफिला रोक गया था, यशोधरा ने गाड़ी से उतरकर महिलाओं को जताया कि जल्द ही पानी नालो मैं आ जयेगा। इस भरोसे के बाद महिलाएं शांत हो गई और यशोधरा का काफिला आगे निकल गया।
शिवपुरी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सिंधिया परिवार के किसी नेता के विरुद्ध महिलाओं ने अपना इस तरह से आक्रोश जताया हो।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।