शिवपुरी। जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र के ग्राम सेकरा में मंगलवार को शाम करीब पौने 6 बजे 48 वर्षीय महिला अपने में थी तभी गांव को ही पलटु आदिवासी घर में घुस आया और महिला को पटक दिया, जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को कारित कर दिया।
जब घटना की जानकारी पीड़िता के पुत्र को लगी तो पुत्र ने आक्रोशित होकर आरोपी पलटु की जमकर धुनाई लगा दी। मारपीट में पलटु घायल हो गया उसके एक हाथ में फ्रेक्चर भी बताया जा रहा है। घायल पलटु को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी पलटु के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है, वहीं पलटु की रिपोर्ट पर से पुलिस ने पीड़िता के पुत्र के खिलाफ मारपीट सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।