शिवपुरी। जिले में बाइक चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से बाइक चोरी हो रही है। ओर पुलिस इन चोरियों का पता लगाने में नाकाम बनी हुई है। चोर बेधड़क होकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। शहर में पिछले कुछ महीनों से बाइक चोरियों की घटना में वृद्धि हुई है। वहीं बुधवार को शहर से दो बाइक चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार को चोरों ने दोपहर के समय बांकड़े मंदिर प्रांगण में रखी विपिन पुत्र विजय पंवार (24) निवासी कमलागंज की बाइक को निशाना बनाया और चोरी कर ले गए। विपिन ने घटना की शिकायत देहात पुलिस में दर्ज कराई।
वहीं दूसरी वारदात कस्टम गेट के पास स्थित एड. उत्तमचंद के कार्यालय के बाहर घटित हुई। जहां से चोर सौरव पुत्र भगवानदास गर्ग निवासी राधाकुंज महल रोड की स्प्लेंडर एनएक्सजी बाइक को चोरी कर ले गए। फरियादी ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।