शिवपुरी। पिछोर थाने में पदस्थ आरक्षक की दुकानदार ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पिछोर थाने में पदस्थ आरक्षक रामनाथ रावत पुत्र मुन्नालाल रावत (25) गुरुवार की रात कस्बे में आरी वारंट बांटने के लिए जा रहा था।
तभी रास्ते में उसकी गाड़ी पेट्रोल खत्म हो गया इस पर उसने मंडी गेट के सामने उसने पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल नापने को लेकर उसका अरुण धोबी निवासी पिछोर के साथ विवाद हो गया। विवाद में अरुण धोबी ने आरक्षक रामनाथ के मूहं में घूंसा मार दिया
जिससे उसकी नाक में चोट आई, साथ ही वारंट फाड़कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। आरक्षक की रिपोर्ट पर से पुलिस ने देर रात आरोपित के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।