शिवपुरी। पाल बघेल समाज शिवपुरी की आवश्यक बैठक रविवार 6 मई को मंशापूर्ण मंदिर पर रखी गई है। बैठक में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। पाल बघेल समाज के युवा जिलाअद्यक्ष नीरज पाल ने दी जानकारी में बताया कि बैठक का आयोजन रविवार 6 मई को मंशापूर्ण मंदिर पर दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।
बैठक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकाले जानने वाले चल समारोह के आयोजन पर चर्चा की जायेगी। बैठक में जिले भर के समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।