आठ माह बाद परिजनों से मिला विक्षिप्त भैरोलाल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मानसिक विक्षप्तिों की सेवाओं में कार्यरत संस्था अपना घर के सेवाभावी प्रयासों से आठ माह बा भैंरूलाल गुर्जर अपने घर-परिजनों से मिल सका। अपना घर आश्रम के अध्यक्ष गोविन्द बंसल, संयोजक गौरव जैन व सचिव कैलाश नारायण शर्मा ने बताया कि बीती 28 मार्च 2018 को सुबह अपना घर आश्रम शिवपुरी में भैंरूलाल प्रभुजी का आगमन हुआ और यहां उन्होंने अपने घर का नाम-पता व मोबाईल नंबर बताया जिस पर जब संपर्क किया गया तो उस नंबर से हुई चर्चा में बताया कि हमारे भाई भैंरूलाल आठ माह से घर से मोटरसाईकिल लेकर निकले थे और तभी से अब तक उनका कोई अता-पता नहीं है और इस मामले की शिकायत पुलिस थाना में भी गुमशुदगी के रूप में करवाई। 

इस दौरान जब बात प्रभुजी भैंरूलाल से उनके परिजनों की बात करवाई गई तो उनकी आंखें भर आई और अपना घर आश्रम के आग्रह पर परिजनों को बुलाया गया तब भैंरूलाल ने अपने परिजनों को पहचाना। परिजनों ने बताया कि भैंरूलाल 8 माह से मानसिक विक्षप्ति थे और तभी से वह लापता थे लेकिन अपना घर आश्रम को भैंरूलाल मथुरा में मिले, इसके बाद उन्हें मथुरा भेजा गया और अभी एक माह पूर्व उन्हें शिवपुरी लाया गया। 

यहां उनकी सेवा की गई और स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया तब जाकर वह अब स्वस्थ हुए और अपने गायब परिजनों से मिल सके। भैंरूलाल के एक पुत्र व एक पुत्री है जिसमें राशनकार्ड की प्रति उनके परिजनों ने अपना घर आश्रम को दी है। यहां भैंरूलाल के परिजन भाई ओमप्रकाश गुर्जर, साला किशन लाल गुर्जर, फूफा प्रभुलाल गुर्जर आए और उन्हें अपने साथ खुशी-खुशी लेकर विदा हुए और इन सभी ने अपना घर संस्था के द्वारा की गई सेवाओ के प्रति आभार ज्ञापित किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!