शासकीय बोर पर दबंग द्वारा तोड़-फोड़ करने के बाद वार्डवासियों ने एसपी निवास घेरा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 17 लुधावली में शासकीय बोर पर कब्जा करने वाले दबंगों द्वारा वार्डवासियों को पानी न भरने देने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों द्वारा बोर पर तोडफ़ोड़  करने के बाद वार्डवासियों ने रात्रि के समय एसपी निवास का घेराव कर लिया। जिन्हें कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर देहात थाने पहुंचाया। जहां से पुलिस ने ट्यूबवेल में तोडफ़ोड़ करने वाले हबीव खान नामक युवक को थाने में बैठा लिया। 

जानकारी के अनुसार लुधावली में नगर पालिका का बोर लगा हुआ है। जिस पर काफी लम्बे समय से हबीव खान का कब्जा है जो अपनी मर्जी से बोर को बंद व चालू करता है। साथ ही वहां रहने वाले आदिवासी परिवारों को पानी नहीं भरने देता। आज दोपहर कुछ लोग वहां पानी भरने गए तो हबीव ने उन लोगों को वहां से भगा दिया। जब इस बात का क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया तो उसने ट्यूबवेल को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही वहां लगे स्र्टाटर और अन्य विद्युत बोर्ड तोड़ दिए जिससे ट्यूबवेल में पानी आना बंद हो गया। 

उक्त शिकायत लेकर जब लोग देहात थाने पहुंचे तो वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई जिससे परेशान होकर बडी संख्या में लोग एसपी निवास पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कोठी का घेराव कर लिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर देहात थाने पहुंचाया यहां आनन-फानन में पुलिस ने हबीव खान को थाने लाकर बैठा लिया। तब कहीं जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!