कोलारस मण्डी में खरीदी से ज्यादा हो रही थी तौल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पकड़ी

NEWS ROOM
0
कोलारस। प्रदेश भर में किसानो के सम्मान के लिए निकाली जा रही किसान कलश यात्रा बीते रोज कोलारस पहुंची जहां किसान कांग्रेस के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर का आत्मीय स्वागत किया गया। कोलारस पहुंचकर किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष ने कल्याणजी गार्डन में किसान सभा को संभोदित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार किसानों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। किसानों के लिए योजनाएं बनाकर मात्र प्रचार प्रसार किया जाता है उन्हें धरातल पर अमल नहीं किया जाता किसानों को बिजली के बिल बढ़ा कर दिए जा रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड समय पर जमा नहीं करने पर पेनल्टी बैंकों द्वारा लगाई जा रही है।

समर्थन मूल्य पर गेहूं अधिक तौला जा रहा है। खरीदी के बाद भुगतान के समय सहकारी बैंकों द्वारा कर्ज वसूली बगैर किसान की सहमति के ही कि जा रही है। उन्होंने विधानसभा चुनावों के संबंध में कहा कि अब समय जनता का आ रहा है। किसानों को जबाव देने का समय आ गया है। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के कोलारस आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेंस नेता सीताराम रावत, ब्लॉक अध्यक्ष सौहन गौड़, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, योगेन्द्र रघुवंशी, पल्लन जैन, वासिद अली, पवन शिवहरे, धमेन्द्र रावत, ओपी भार्गव, रफीक खांन, सोनू राजावत आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

अनाज मंडी में सर्मथन मूल्य फसल खरीदी में ज्यादा की तौल को लेकर किसानो के साथ धोखा: योगेन्द्र रघुवंशी
कोलारस नगर प्रस्थान के बाद दिनेश यादव कांग्रेसियो के साथ कोलारस मंडी पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव ने मंडी में हो रही सर्मथन मूल्य खरीदी तौल केन्द्रो का जायजा लिया जहां किसानो कि तौल में 50 किलो कि जगह 5 किलो 700 से 800 ग्राम चना ज्यादा तौला जा रहा है। 



जिस पर अगर बारदाने का 500 ग्राम लगा दें तो भी एक क्विंटल पर 200 ग्राम ज्यादा फसल गीली के नाम से ज्यादा तौली जा रही है। जिसे देखते हुए जिलापंचायत सदस्य योगेन्द्र रघुंवंशी (बंटी भैया) ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा खरीदी केन्द्र पर किसानो के साथ सरेआम धोखा किया जा रहा है आए दिन कोलारस मंडी में हंगामे कि खबरें मिल रही है ऐसे में सरकार किसान हितैषी सरकार कैसी हुई। यह तो किसानो कि विरोधी सरकार है साथ ही किसानो को समझाईश देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेसियो को किसानो कि समस्या में खड़े रहने को कहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!