बाइक सवार का लुटेरों ने रोका रास्ता, कट्टा अड़ाकर बाइक सहित ले गए मोबाइल व नकदी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत एक बाइक से जा रहे एक युवक का रास्ता रोककर लुटेरों ने लूट कर ली। घटना शनिवार शाम की है जब युवक अपने घर जा रहा था तभी लुटेरो ने उसे रोक लिया और कट्टा अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। मोहरसिंह पुत्र परमारसिंह यादव (32) निवासी ग्राम पगारा थाना इंदार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम वह अपने घर जा रहा था तभी शाम के समय करीब 6 बजे सिद्ध कलेश्वर की घाटी मथना रोड पुलिया के पास दो व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। कट्टा अड़ाने के बाद लुटेरों ने उसकी बाइक को छुड़ा और उसकी जेब से मोबाइल व दो हजार रुपए नकदी निकाल लिए और फरार हो गए। लुटेरो करीब 20 हजार रुपए की लूट कर ले गए। घटना के बाद युवक जैसे-तैसे थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में लुटेरों के खिलाफ एमपीडीपी एक्ट के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!