शिवपुरी। जिले के पाहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराढ़ में कल 29 मई को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह होंगे।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में निकाली गई किसान सम्मान यात्रा के समापन के अवसर पर किसान सम्मान समारोह रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ किसानों का शाल श्रीफल से सम्मान कराया जाएगा। श्री बिरथरे ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से मध्यप्रदेश को मिल रहे कृषि कर्मठ अवार्ड के उपलक्ष में यह समारोह रखा गया है।
उनका कहना है कि इस पुरस्कार को दिलाने में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ-साथ किसानों की महती भूमिका है। इसलिए किसान मोर्चा ने तय करके पहले जिले के पहले लगभग 375 गांव में किसान सम्मान यात्रा निकालकर दस हजार से अधिक किसानों का सम्मान किया और अब समापन के अवसर पर यह बृहद आयोजन केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आतिथ्य में रखा गया है। उन्होंने जिले भर के किसानों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।