2 सीएमओ की वेतनवृद्धियां रोकीं, शिवपुरी सीएमओ पर भी तलवार

Updesh Awasthee
0
भोपाल। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री विवेक अग्रवाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में ढिलाई बरतने पर दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये हैं। प्रमुख सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि उक्त नगरपालिका अधिकारियों द्वारा प्रकरणों के निराकरण में लगातार ढिलाई बरती जा रही है। मई माह में भी न्यूनतम ग्रेडिंग पर रहने के कारण मुख्य नगरपालिका अधिकारी अम्बाह जिला मुरैना श्री अमजद गनी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडीदीप जिला रायसेन श्री राजेश श्रीवास्तव की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये गये हैं। इनके अलावा शिवपुरी सीएमओ की कई शिकायतें भी नगरीय विकास एवं आवास विभाग में आईं हैं। कुछ शिकायतें सीएम आॅफिस से भी फार्वर्ड हुईं हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में भी कार्रवाई होगी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!