शिवपुरी। अनुशासन के लिए पहचानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन मे किस तरह की उथल पुथल चली रही है। इसका खुलासा आज तब हुआ जब प्रेदश अध्यक्ष राकेश सिंह फेसबुक पर लाईव आए। उनके समक्ष तब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपने मन की पीडा व्यक्त की। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत जैन ने तो यहां तक लिख डाला कि भाजपा का जिला संगठन इस समय कोमा में चल रहा है और इसी कारण कोलारस विधानसभा उपचुनाव में पराजय हुई। यदि विधानसभा तक संगठन को कोमा से नही निकाला तो पार्टी पांचो सीटें हारेगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु जैमिनी ने आरोप लगाया कि शिवपुरी का जिला सगंठन चंद परिवरों के हाथों में केन्द्रित है। इस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं की हर जगह उपेक्षा हो रही है। यहां तक कि शासकीय कार्यक्रमों में तथा शासकीय पर्वो में भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाया ही नही जाता।
कई वरिष्ठ पदाधिकारियो ने अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सामने संगठन की कमजोरियों गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आवश्यक कदम उठाने की मांग कर डाली। कोलारस के वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश जादौन ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से जिले में पार्टी की गुटबाजी पर अंकुश लगाने की मांग की और कहा कि गुटबाजी के कारण ही भाजपा कोलारस उपचुनाव में हारी है।
उन्होनें यह भी कहा कि अफरशाही हावी है जिस पर अकुंश नहीं लग पा रहा है। जिले में सर्वाधिक गुटबाजी कोलारस विधानसभा क्षेत्र में है। भाजपा नेता आशुतोष शर्मा ने पार्टी में जिला स्तर पर होने वाली कमियों का खुलकर उजागर किया। हालाकि भाजपा नेता विष्णु जैमिनी ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किए गए इस संवाद कार्यक्रम की सहराना की और कहा कि इससे भाजपा नेताओ को अपनी बात कहने का मौका मिला है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।