बाल्मीक समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 24 मई को

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाल्मीकी समाज द्वारा विशाल नि:शुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन 24 मई को महर्षि बाल्मीक आश्रम प्राचीन काली माता मंदिर श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी पर किया जा रहा है। सम्मेलन में अनेक जोड़ों के विवाह संपन्न् कराए जाएंगे। इस आशय की जानकारी मंदिर के महंत भग्गूराम करौसिया ने दी।

महंत भग्गूराम ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में आयोजक एवं भक्तगणों की ओर से वधू को उपहार स्वरूप सोने का नाक काटा, बिछिया चांदी की, कान के टोक्स चांदी के, बीजासेन की पुतली, मंगलसूत्र एवं वर के लिए पलंग एवं वर्तन दिए जाएंगे। 

सम्मेलन को शासन की मंशा एवं सामाजिक समरसता की भावना के अनुरूप मूर्त रूप देने के उद्देश्य से कुछ शर्तें तय की गई हैं जिसमें आयु प्रमाण पत्र लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!