शिवपुरी। कृषि उपज मंडियों पर शासकीय तौल कांटों में हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी ने एसडीएम कोलारस को अपनी तीन सूत्रीय मांग का एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि शासकीय तौल कांटों पर मैसेज भेजने के नाम पर लेन-देन रोकने के लिए समस्त पंजीकृत किसानों को मेसेज भेजने की व्यवस्था की जाए।
साथ ही मैसेज प्राप्त होने पर निर्धारित दिनांक को आए किसानों की फसल टोकन नंबर से तुलवाई जाए और वहां आने वाले किसानों को मुख्यमंत्री रसोईए के तहत पांच रुपए में भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू की जाए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।