मामा के यहां शादी में आए 13 वर्षीय बालक का अपहरण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के दिनारा कस्बे में पिछले दो माह से अपने मामा के यहां निवासरत एक 13 वर्षीय बालक राहुल खटीक के गायब होने के मामले में पुलिस ने कल सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार बालक के नाबालिग होने के चलते भादवि की धारा 363 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 6 मई को दोपहर 2 बजे राहुल कस्बे में स्थित एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पांच दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने इस मामले में प्रकरण कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!