शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में विगत रात्रि एक विवाहित महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में लगे पंखे के कुंदे पर रस्सी डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतिका ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतिका सगुंती बाई पत्नि कल्ली बघेल उम्र 35 वर्ष फूलपुर बीती 9 मई को घर पर अपनी पुत्री दिव्यांशी के साथ थी और उसका पति बकरियां चराने गया हुआ था। शाम करीब 6 बजे कल्ली बकरियां चराकर लौटा तो मृतिका ने पति से कहा कि पड़ोस से निमंत्रण आया है जहां वह खाना खाने चले जाएं जिस पर कल्ली अपनी बच्ची और पत्नि को छोडक़र खाना खाने चला गया, लेकिन शाम करीब 7 बजे जब वह वापस लौटा तो उसकी पुत्री ने बताया कि मां ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया है और वह दरवाजा नहीं खोल रही है।
जब कल्ली ने दरवाजा तोड़ा तो सगुंती फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और जब उसे फंदे से नीचे उतारा तो वह मृत हो चुकी थी, लेकिन रात अधिक होने और गांव से अस्पताल जाने का साधन न होने के कारण लाश घर में ही रखी रही और कल परिजनों ने थाने आकर सगुंती बाई की आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।