शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाली दो शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को एसडीएम कोलारस ने निलंबित कर दिया है। दोनों दुकानों को सेवा सहकारी संस्था अटलपुर से संबंद्ध कर दिया गया है। निलंबित दुकानें रन्नौद के ग्राम टीला और रामपुरी की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नेहा बंसल ने विगत 17 अप्रैल को ग्राम टीला और रामपुरी ने दुकानों का निरीक्षण किया था जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद सेल्समेन को नोटिस जारी किया गया, लेकिन नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर एसडीएम ने दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।