शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंची मझेरा में रात में सोए युवक ब्रजेश पुत्र प्रेमी आदिवासी की फांसी पर झूलती लाश मिली है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ब्रजेश 17 अप्रैल को रात्रि 9 बजे अपने कमरे में सोने के लिए गया था। जब वह सुबह 6 बजे तक नहीं उठा तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में ब्रजेश फांसी पर लटका हुआ था। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतक ने आत्महत्या की है या फिर उसे जिंदा ही फांसी पर लटका दिया गया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।