शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक की फांसी पर झूलती हुई लाश मिली है। शिक्षक का नाम अशोक शर्मा पुत्र धनीराम शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी जल मंदिर के पास पोहरी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि अशोक शर्मा शनिवार की सुबह जल्द स्कूल के लिए निकल गए जहां वह पहले बाजार गए और दोस्तों से मिले इसके बाद वह विद्यालय खुलने से पहले चले गए।
इसके बाद शाप्रावि पोहरी में अशोक का शव फांसी पर झूलता मिला। मौका ए वारदात पर पानी खींचने की जूट की रस्सी को लोहे के गाटर में छेद से बंधी हुई थी और पास ही पानी की कट्टी पडी थी। पुलिस ने लाश को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।