गलत साइड से आ रहे ट्रक से टकराई स्लीपर बस, आधा दर्जन यात्री घायल

Updesh Awasthee
0
कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत पूरन खेडी के निकट एबी रोड पर एक गलत साइड से आ रहे ट्रक से स्लीपर बस जा टकराई। घटना में बस में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए जिसमें से तीन गंभीरों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से शिवपुरी आ रही राइन स्लीपर बस कोलारस के पूरनखेडी गांव के पास से निकली तभी रॉग साइड से आ रहे ट्रक से उसकी भिडंत हो गई। जिससे बस में मौजूद लगभग आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंच गई साथ ही घटना स्थल पर कोलारस एसडीएम आरके प्रजापतिए एसडीओपी सुजीतसिंह भदौरियाए कोलारस थाना प्रभारी अवनीत शर्मा पहुंचे जहां घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया गया एवं गंभीर घायलों को अस्पताल रैफ र कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!