शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोला क्रेशर में लगने वाले हाट बाजार की दुकान में एक महिला की लाश पडी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि उक्त मृतक महिला पागल थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत किन कारणों के चलते हुई। पुलिस ने मर्ग की कायमी कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
हाईवे किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे किनारे एक युवक की लाश पर मिली। राहगीरों की सूचना पर करैरा पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग की कायमी कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास तेज कर दिए हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।