महिला के साथ बलात्कार, आरोपी फरार, सहयोगी गिरफ्तार

0
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम डांगवर्बे में रहने वाली एक 22 वर्षीय आदिवासी महिला 3 फरवरी 2018 को शाम के समय से घर से गायब हो गई। महिला के पति की रिपोर्ट पर से पुलिस ने गुमशुदगी कायम की। पोहरी थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही थी और कल पुलिस ने श्योपुर जिले के सेसईपुरा से महिला को बरामद किया। पुलिस द्वारा पूछताछ में महिला ने बताया कि नहारसिंह उर्फ दीपू गुर्जर निवासी झोपड़ी जयपुर राजस्थान उसे बहला फुसलाकर विजय आदिवासी निवासी डांगवर्बे और बृजमोहन उर्फ पंडितजी निवासी बैराड के सहयोग से भगाकर ले गया था। 

इस दौरान नहार सिंह उर्फ दीपू गुर्जर ने उसके साथ जबर्दस्ती बुरा काम भी किया। पुलिस ने विजय आदिवासी और बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नहार सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न् धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  

कट्टे के साथ युवक को दबोचा
शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने ग्राम बनगंवा तिराहे से मुखबिर की सूचना पर से एक युवक को पकड लिया जिसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा राउंड के बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्रम पुत्र नत्थू जाटव निवासी बनगवां बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आम्स्र एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!