ज्योतिष समाचार: मई-जुलाई में सबसे कम और जून में सबसे अधिक शदियों के मुहुर्त

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अब 18 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग में आ रही अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त से शादियां शुरू होगी। वहीं 14 अप्रैल तक मीन संक्रांति का मलमास होने से शादी-ब्याह एवं कोई भी शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त नहीं है। अप्रैल से जुलाई तक इस बार विभिन्न तारीखों में शादी के लिए कई श्रेष्ठ मुहूर्त आएंगे। शहर के प्रसिद्व ज्योतिषाचार्य राधेश्याम अवस्थी ने बताया कि शादियां 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया से शुरू होगी। इसके पहले एक भी श्रेष्ठ मुहूर्त नहीं है। इस बार तृतीया भी खास है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:08 बजे से लगेगा जो रात 12:28 बजे तक रहेगा। इसमें शादियां ही नहीं बाजार से खरीदी भी शुभ रहेगी। 

इसके अलावा सूर्य उच्च राशि मेष व चंद्रमा भी उच्च राशि वृष में रहेंगे। सूर्य-चंद्रमा का उच्च होना भी शुभता का प्रतीक है। वहीं अभी मलमास चल रहा है जो 14 अप्रैल तक रहेगा। साथ ही 15-16-17 को श्रेष्ठ मुहूर्त नहीं होने से इन दिनों शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। 18 अप्रैल को तृतीया के अबूझ मुहूर्त के साथ शादी की शहनाई गूंजेगी। 

सूर्य गुरु के घर आते हैं। इसलिए शुभ कार्य नहीं मीन संक्रांति के मलमास के दौरान सूर्य गुरु के घर आते हैं। इसलिए शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। सूर्य अभी मीन राशि में परिभ्रमण कर रहे हैं। मीन राशि के स्वामी ही गुरु है। इसी तरह सूर्य के धनु राशि में आने पर भी मलमास होता है। और शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। 

अक्षय तृतीया बाद 12 मई तक शादी फि र अधिकमास अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में शादियां तो शुरू हो जाएगी। लेकिन इस बार श्रेष्ठ मुहूर्त कम निकलने से विवाह के लिए समय कम मिलेगा। 12 मई को अंतिम श्रेष्ठ मुहूर्त आएगा। इसके बाद 16 मई से अधिकमास लग जाएगा। जो 13 जून तक रहेगा। 

इस अवधि में भी शादियां नहीं होगी। जून में 19 तारीख से मुहूर्त है। जुलाई में 10 तारीख तक ही शादियां होगी। 14 जुलाई से कर्क संक्रांति शुरू होने से शादियां नहीं होगी। 23 जुलाई को देव शयनी एकादशी से शादियां बंद हो जाएगी।

शादियों के 16 श्रेष्ठ मुहूर्त
माह तारीख
अप्रैल 18, 19,20, 26, 29
मई 11,12
जून 19, 20, 21, 22, 23, 25, 29
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!