दंड से नहीं तो प्रेम से मानो: पोहरी पुलिस ने बाइक चालकों को गुलाब भेंट किए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कभी-कभी दंड और प्रताडऩा से अवैध काम रोके जाते वहीं प्रेम से इंसान अवश्य जलील हो जाता है। इसी मनोवैज्ञानिक फॉर्मूले पर काम करते हुए पोहरी पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को हाथ जोडक़र गुलाब के फूल भेंट किए और गलती कर भी स्वागत होने पर उक्त वाहन चालक प्रफुल्लित नहीं हुए बल्कि उन्होंने खुद ही लज्जा महसूस की। इस मायने में देखा जाए तो पाहरी पुलिस का यह फार्मूला कारगर रहा। बहुत से वाहन चालकों ने शपथ ली कि आगे से वह हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं। 

पोहरी में आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन एवं पुलिस ने संयुक्त रुप से 29 वा राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जिसमे पुलिस ने लोगों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाकर बाइक चलाने का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से मुस्कराकर कहा कि आपका जीवन बहुत कीमती है। घर पर आपके परिवारजन इंतजार कर रहे हैं और हेलमेट न लगाकर उन्होंने अपने जीवन को असुरक्षा में डालने का कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आये दिन सडक़ हादसे निरन्तर चल रहे है जहां एक छोटी सी चूक से लोग हादसे का शिकार हो जाते है। प्रदेश भर में हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए पोहरी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा द्वारा जनप्रतिनिधि पत्रकारगण सहित पुलिस अधिकारियों को शपथ दिलाई कि चालानी प्रक्रिया के दौरान कोई भी सिफारिश नहीं करें। 

इस अवसर पर पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया, पोहरी उपजेल अधीक्षक मुकेश माझी,पोहरी बीएमओ सुनील गुप्ता,थानाप्रभारी राजेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र माथुर, प्रदेश सचिब रविन्द्र सिंह सेंगर,जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र जादौन,उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, ब्लॉक सचिव निशांत पुराणिक,एस आई आर एस चोखटिया,रामस्वरूप रावत,सुमित सेंगर आरक्षक,सरपंच प्रतिनिधि पप्पू सिठेले, शुभम शर्मा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, आशुतोष जैमिनी,हेमंत भार्गव,रामगोपाल सोनी,प्रदीप गुप्ता भैयाजी, हरिशंकर धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि आमजन,पत्रकारगण मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!