शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के मजरा आजादपुरा ग्राम सुजवाहा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला के साथ उसके घर में घुसकर आरोपी कमल सिंह लोधी ने बलात्कार कर डाला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध बलात्कार के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज कराया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि को बुधना नदी के किनारे हीराघाट पर बने अपने घर में अकेली थी। उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। बिजली न होने के कारण महिला ने घर का दरवाजा खुला रखा रहा और वह अपने बच्चे के साथ सो रही थी। तभी गाँव का ही रहने वाला कमल सिंह लोधी रात्रि करीब 1 बजे उसके घर में आ घुसा और उसने महिला का मुँह दबा लिया।
महिला द्वारा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे महिला डर गई। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को धमकाते हुए मौके से भाग निकला। सुबह पीडि़ता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया और थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।