नबाब सर्राफ की दुकान से दंपत्ति ने उडाये 34 हजार रूपए के गहने, सीसीटीव्ही में कैद

0
शिवपुरी। सदर बाजार स्थित नबाब सर्राफ की दुकान से 14 अप्रैल को एक दंपत्ति 34 हजार रूपए मूल्य के गहने धड़ल्ले से चोरी कर ले गए। चोरी किए गए गहनों में सोने के कान के झाले और सोने का पैंडेल शामिल है। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी गई है।इस मामले में फरियादी तेजमल सांखला ने बताया कि उनकी दुकान पर दोपहर में एक दंपत्ति सोने के गहने खरीदने के लिए आए। 

उस समय उनके प्रतिष्ठान पर काफी भीड़ थी और इसी दौरान उन्होंने 34 हजार रूपए मूल्य के गहने पसंद किए तथा कहा कि वह पैसे अभी देते हैं। दंपत्ति ने अपने आपको मोहनगढ़ का निवासी बताया। इसी बीच जब वह दूसरे ग्राहक से बात कर रहे थे तो दंपत्ति उन्हें चकमा देकर वहां से रवाना हो गए। जब उन्होंने उनकी तलाश की तो वह गायब थे। 

नबाब सर्राफ के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दंपत्ति का फोटो रिकॉर्ड हो गया है जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। श्री सांखला ने बताया कि जब उन्होंने दंपत्ति के पते पर अपने मुनीम को भेजा तो पता चला वह वहां नहीं रहते हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!