अहीर मोहल्ले में युवती के साथ डर्टी टच, विरोध किया तो पीट दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अहीर मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती के साथ मौहल्ले में ही निवासरत एक युवक ने महिला युवती के साथ अश्लील हरकत कर डाली। इस बात का जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर डाली। इस बात की शिकायत युवती ने देहात थाने में की। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के अहीर मोहल्ले में 18 वर्षीय युवती अपने घर के बाहर घूम रही थी। तभी अरविंद पुत्र इन्द्रनारायण बिरथरे निवासी राजपुरा रोड पुरानी शिवपुरी ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया, जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती में चांटे मार दिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। 

धमकी से भयभीत युवती ने घटना के तीन दिन पर थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!