सांप के काटने से महिला की और जहरीले कीड़े के काटने से वृद्धा की मौत

0
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम ठाटी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला राजश्री पत्नी राजू जाटव शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अपने घर में थी तभी जहरीले साँप ने उसे काट लिया, साँप के काटने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

उल्टी व सीने में दर्द के बाद उपचार के दौरान प्रौढ़ की मौत
पिछोर थाना क्षेत्र के छिरवाहा में रहने वाले नारायण पुत्र हरप्रसाद जाटव उम्र 50 वर्ष को रविवार दोपहर के समय उल्टी व सीने में दर्द की शिकायत हुई इसके कुछ समय बाद ही नारायण की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन नारायण को उपचार के लिए पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुँचे, जहां उपचार के दौरान नारायण ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग की कायमी कर ली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

जहरीले कीड़े के काटने से वृद्धा की मौत
खनियांधाना थाना क्षेत्र के बंधला में रहने वाली मीरा पत्नी नैनेजू आदिवासी उम्र 60 वर्ष खजरा बावरी घाट के नाले पर गई हुई थी तभी उसे वहां पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!