लड़की को पेटदर्द था, डॉक्टर ने कारण बताया तो पैरों तले जमींन खिसक गई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते रोज शहर के जिला चिकित्सालय में एक मामला आया। यह मामला जिसने भी सुना सुनकर होश उड गये। दरअसल कल बैराड़ थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के पेट में दर्द होने की शिकायत पर किशोरी के परिजन किशोरी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने किशोरी के पेट में दर्द की जांच की तो पता चला कि किशोरी के गर्भ में 7 माह का मासूम पल रहा है। जब डॉक्टरों ने उक्त मामला किशोरी के परिजनों को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी के परिजनों ने जब किशोरी से इस गर्भ के बारे में पूछा तो किशोरी ने अपने साथ हुए गैैंगरेप की पूरी बारदात बताई। 

किशोरी ने परिजनों को बताया कि आज से लगभग 7 माह पहले जब घर पर कोई नहीं था तभी ग्राम बागौदा के ही आरोपी भीकम रावत और दुर्गेश रावत घर में घुस आए और किशोरी के साथ बारी-बारी से बलात्कार की बारदात को अंजाम देते रहे। उसके बाद आरोपी किशोरी को इस मामले के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपीयों के डर से किशोरी ने आज तक उक्त मामले के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया। जब उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है तो अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली पहुंची। 
सिटी कोतवाली में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल किशोरी के बयान दर्ज कराकर आरोपीयों के खिलाफ शून्य पर मामला दर्ज कर असल कायमी के लिए बैराड थाने में स्थानांतरित कर दिया है। जहां बैराड़ थाना पुलिस ने इस मामले में किशोरी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 376 डी,3/4 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!