चोरी की बाईक से चोरी करने मंडी में घुसे चोर, चीता को देखकर भागे

Updesh Awasthee
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में चोरी की बाईक से चोरी की बारदात को अंजाम देने आए चोर अजवाईन की बोरी चुराने का प्रयास करने लगे। चोरों को देखकर पब्लिक चिल्लाने लगी। तव तक चीता मोबाईल आ गई। जिसे देखकर चोर बाईक को छोडक़र भाग गए। जब पुलिस ने उक्त बाईक की जानकारी ली तो वह भी चोरी की निकली। इस घटना की सूचना पोहरी थाना को दी जहां मौके पर कस्बे में गस्त कर रही चीता मोबाइल के आरक्षक कौशलेंद्र परिहार मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते चोर बाइक को छोडक़र कर भाग खड़ा हुआ जिसे पुलिस ने बाइक को मौके से जब्त कर थाने ले आई। उक्त बाइक के नम्बर से इंटरनेट पर सर्च करने पर पोहरी निवासी कमल शर्मा की बाइक निकली जो विगत दिनों टेंट हाउस के गोदाम से 29 मार्च को रात्रि 9 बजे चोरी हो गई थी। 

जिसकी रिपोर्ट पोहरी थाने पर पहले से दर्ज थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शनिवार रात्रि भगवती कॉलोंनी में रहने बाले उदय सिंह यादव पुत्र चतुरसिंह यादव निवासी बूराखेड़ा की बाइक घर के बाहर रखी हुई थी जिसे अज्ञात चोर चुरा कर ले जाने में सफल हुए।

इनका कहना है
अज्ञात बदमाशों द्वारा मंडी में चोरी की कोसिस की जो नाकाम हो गई। मौके पर जब पुलिस पहुची तो चोर बाइक छोड़ भाग गए।
राजेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी पोहरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!