OMG! शादी में आई 6 वर्षीय मासूम को उठाकर ले गया आरोपी, हैवानियत के साथ रेप, ग्वालियर रैफर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अमरौदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में आई 6 वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी उसका नाम बताने से पुलिस मना कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बैराड़ के तहत आने वाले ग्राम अमरौदा में एक 6 वर्षीय मासूम अपने परिजनों के साथ शादी समारोह भात में शामिल होने आई थी यहां वह शादी समारोह में शामिल होने के बाद मासूम पास ही स्थिति दिलीप यादव उम्र 25 वर्ष के घर में जाकर सो गई। जहां आरोपी दिलीप यादव ने उक्त मासूम के साथ दरिंगदी करते हुए बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में सबसे अहम बात यह निकलकर आ रही हैै कि आरोपी दोनों आखों से अंधा है। 

परिजनों को जब बच्ची घर में नहीं दिखी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जहां गांव में उनकी बच्ची गंभीर हालत में मिली। बच्ची से परिजनों ने तत्काल उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल बच्ची को लेकर जिला चिकित्सालय आई। जहां पुलिस ने मानवता को छोड़ महज मीडिया के डर से बच्ची को चार घण्टे तक रैफर करने के बाद भी जिला चिकित्सालय में रखा। 

उसके बाद मीडिया की नजर से बचाने के चक्कर में किशोरी को जिला चिकित्सालय के पीछे के गेट से लेकर ग्वालियर चले गए। बताया गया है उक्त मासूम को सुबह 11 बजे ही डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया था। परंतु उक्त मासूम को पुलिस 3 बजे लेकर गई। इस मामले में पुलिस ने इस दरिंदगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!