शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मनपुरा में 4 अप्रैल की रात घर में चोरी करने की नियत से घुसे चोर ने सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के चिल्लाने पर चोर भाग गया लेकिन उनकी पहचान कर ली गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम मनपुरा की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने बताया कि 4 अप्रैल की रात वह अपने घर में सो रही थी तभी रात के 11 बजे एक चोर चोरी की नियत से घर में घुस आया। यहां उसने खटिया पर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
जब महिला की आंख खुली तो उसने शोर मचाना शुरू किया जिससे अन्य परिजन आ गए। लोगों को देखकर चोर भाग गया लेकिन उसकी पहचान कर ली गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला की शिकायत पर नीरज परिहार निवासी मनपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।