करैरा में शराब के लिए रंगदारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोलपठा जाने वाली बस को टीला गांव के रहने वाले दो युवकों ने रोक लिया और ड्रायवर से शराब के लिए रुपयों की मांग करने लगे। जब ड्रायवर ने शराब के लिए रुपए देने से इंकार कर दिया तो आरोपितों ने उसे पकड़कर कमरे में ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह ड्रायवर अपनी जान बचाकर थाने आया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

शुक्रवार को राजाराम परिहार और शिमला परिहार निवासी टीला ने टीलागांव तिराहे पर लक्ष्मण पुत्र धांसू कुशवाह निवासी अमोलपठा की बस को रोक लिया और उससे शराब के रुपए की मांग की। जब लक्ष्मण ने रुपए देने से इनकार किया तो उसके साथ गाली-गलौंज करते हुए कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट कर दी, साथ ही बस में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पीड़ित ने घटना की शिकायत करैरा थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!