भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव समारोह कल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा शिवपुरी की बैठक शनिवार को उमाचरण श्रीवास्तव प्रवक्ता के निज निवास शांतिनगर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष शशिकांत खरे द्वारा की गई। बैठक में कायस्थ समाज के भविष्य में किए जाने कार्यों की चर्चा तथा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। 
रूपेश श्रीवास्तव महामंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को भगवान चित्रगुप्त मंदिर पुरानी शिवपुरी पर भगवान का प्रकोटत्सव आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राहुल अष्ठाना एवं उपस्थ्ाित सभी चित्रांश भाईयों द्वारा किया गया। 

यह उत्सव शाम 6 बजे से मनाया जाएगा। जिसमें भगवान चित्रगुप्त पूजन, गायत्री यज्ञ सहित विभिन्न् कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अरुण श्रीवास्तव, अनिल निगम, आशीष श्रीवास्तव, राकेश भटनागर, आदर्श श्रीवास्तव, शैलेष भटनागर, राहुल श्रीवास्तव, मोनू सक्सेना, करण भटनागर, नीलेश श्रीवास्तव, दुष्यंत माथुर, रानू सक्सेना आदि सहित समाजबंध्ाु मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!