शिवपुरी। जिले में प्लास्टिक थेलियों के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंध लगाया है। यदि किसी भी दुकानदार पर पॉलीथीन विक्रय या दुकान में रखी पाए जाने पर एक माह का कारावास या 1 हजार रुपए का जुर्माना, दोनों से दंडित किया जा सकता है। अपराध की पुनरावृत्ति होने पर तीन माह का कारावास या 5 हजार के जुर्माना से दंडित किया जाएगा।
एसडीएम शिवपुरी ने सभी पॉलीथीन विक्रेताओं से कहा है कि बाजार में पॉलीथीन विक्रय न करें। यदि किसी भी दुकानदार पर पॉलीथीन विक्रय या दुकान में रखी हुई पाई जाती है तो मध्यप्रदेश जैव अनाश्य अपशिष्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगरीय निकाय दोषी व्यक्ति/संस्था के विरुद्ध एक माह कारावास अथवा एक हजार रुपए जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जाएगा। पॉलीथीन से हमारे देश में जानमाल का खतरा बढ़ जाता है। अपने खाने-पीने की वस्तुएं भी खराब होती है तथा नालियों में पॉलीथीन गिरने से नालिया बंद हो जाती है। जिससे पूरे शहर में गंदगी बनी रहती है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।