युवती के साथ रेप, आरोपी को बंधक बनाया, पेंट छोडक़र भागा, पीडि़ता को पुलिस ने भी भगा दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौना से आ रही है। जहां तीन दिन पहले गांव के ही एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया है। रेप की घटना को अंजाम देते समय युवती के परिजन जाग गए। जिसपर परिजनों के युवक को बंधक बना लिया। मामले में हंगामा होने पर युवक के परिजन भी युवती के घर आ गए और बंदूक की नौक पर युवक को अपने साथ ले गए। 

22 वर्षीय पीडि़ता ने मीडिया को बताया है कि बीते तीन दिन पहले वह अपने घर में सो रही थी। तभी गांव का ही आरोपी कल्याण सिंह लोधी पुत्र हरनाम सिंह लोधी निवासी सिरसौना थाना करैरा घर में घुस आया और युवती का मुंह बंद कर उसके साथ बलात्कार की बारदात को अंजाम दिया। युवती ने बताया है कि इस दौरान आरोपी ने युवती का मुंह बंद कर दिया था। 

इस दौरान युवती की चाची आवाज सुनकर जागी और देखा तो आरोपी युवक उसकी भतीजी के साथ बलात्कार की बारदात को अंजाम दे रहा है। जैसे ही युवती की चाची चिल्लाई पूरा परिवार जाग गया और आरोपी को बंधक बना लिया। अब आबाज सुनकर युवक के भाई मौके पर आ गए और बंदूक की नौक पर आरोपी को लेकर चले गए। 

पीडिता ने आरोप लगाया है कि उसके बाद जैसे ही वह पुलिस के पास पहुंचे तो करैरा थाने में पुलिस कर्मीयों ने महिला पुलिसकर्मी न होने की बात कहकर महिला को भगा दिया। उसके बाद फिर पीडिता थाने पहुंची तो पुलिस ने युवती के भाई को थाने में विठा लिया और उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पीडिता के परिजनों ने आरोपी का पेंट भी रख लिया है। जिसे वह सबूत के तौर पर बता रहे है।  

पीडि़ता ने बताया है कि उसके बाद वह अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे के पास पहुुंची। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल युवती के कोर्ट में बयान कराकर मेडीकल कराया। हांलाकि इस मामले में करैरा पुलिस ने महज छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैै। 

इनका कहना है-
हां मेंने इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। अब युवती आरोप लगा रही है तो वह क्या कह सकता है। 
प्रदीप बाल्टर, थाना प्रभारी करैरा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!