शिवपुरी जिला चिकित्सालय को मिला निरंतर उत्कृष्ता पुरूस्कार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भारत सरकार द्वारा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय शिवपुरी द्वारा निरंतर प्रयास कर गुणवत्ता पूर्ण सेवा प्रदायगी एवं स्वच्छता व संक्रमण नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए जाने पर ‘‘निरंतर उत्कृष्टता पुरस्कार’’ प्रदान किया गया है। 

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन द्वारा गत दिनों प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.गोविंद सिंह, आरएमओ डॉ.गुर्जर को पुरस्कार के रूप में 20 लाख की राशि, शील्ड एवं प्रशंसा पत्र प्रदाय किया गया है। 

विगत वर्ष की तरह वर्ष 2017-18 में भी जिला चिकित्सालय शिवपुरी द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जिससे जनमानस में भी स्वास्थ्य संस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है। संस्था द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों हेतु जिला चिकित्सालय शिवपुरी को राज्य में ‘‘कायाकल्प कन्टीन्यूइड एक्सीलेंस’’ पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!