शिवपुरी। अभी-अभी खबबर आ रही है कि शहर के देहात थाना क्षेत्र के गुना बायपास पर एक बाईक और ट्रक में भिड़त हो गई। यह भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बाईक सवार युवक का पेर कटकर अलग हो गया। इस मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। डायल 100 तत्काल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय आई। जहां युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सूखा पुत्र परमूकरण कडेरा उम्र 50 वर्ष निवासी तानपुर शिवपुरी से अपनी बाईक क्रमांक एमपी 33 एमएन 9660 से अपने गांव तानपुर जा रहा था। तभी गुना बायपास पर पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 1775 के चालक ने तेजी और लापरवाही से युवक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस बाईक पर बैठा सूखा ट्रक के नीचे आ गया। इस हादसे में सूखा का पैर कटकर अलग हो गया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जप्त कर मामले की जांच में जुट गई है। घायल युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।